दोघट/दाहा (बागपत)। निरपुड़ा गांव में दंगल का आयोजन किया गया। उद्घाटन जितेंद्र सिंह सूबेदार ने पहलवानों के हाथ मिलवा कर किया। दंगल में सबसे बड़ी कुश्ती भूरा गंगेरू व मोनू शाहपुर के बीच हुई। भूरा गंगेरू ने मुकाबला जीता। उत्तम दाहा व अजय गढ़ी के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी। भूरा गढ़ी व अजय गढ़ी, उत्तम दाहा व मोनू छपरौली, अजय दाहा व नवनीत, मोनू दाहा व मोहसिन सिक्का के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी। दंगल देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। इस मौके पर जसवंत, सहेंद्र, लाला, बिल्लू खलीफा, प्रमोद खलीफा, राजपाल खलीफा, रणधीर, कल्लू, महीपाल प्रधान, सोमपाल फौजी, रामबली, बिजेंद्र, वीरेंद्र सिंह, नसीम, मोहम्मद अली, ओमवीर का सहयोग रहा।