बागपत। औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने डीएम के निर्देश पर काठा और सरूरपुर गांव के मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। यहां से उन्होंने दवा के नमूने लिए। उन्होंने बताया कि काठा गांव स्थित यशराज और अनस मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया। यहां से दो दवाओं के नमूने लिए। दवाओं के बिल भी नहीं दिखाए गए। तीन दिन में अभिलेखों के साथ कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने सरूरपुर कलां गांव से नेहा मेडिकल स्टोर से एक दवा का नमूना लिया।