बागपत। उत्तर प्रदेश दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ की बैठक कार्यालय में उत्तर प्रदेश सचिव सचिन शर्मा की अध्यक्षता में हुई। वक्ताओं ने बताया कहा कि 18 जनवरी को लखनऊ में शिक्षामित्र आर-पार की लड़ाई का एलान करेंगे। उसके बाद 19 जनवरी को बागपत में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।