फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में योग करते नजर आएंगे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अब जिला अस्पताल में मरीज, तीमारदार और अस्पताल के डॉक्टर, कर्मचारी योगासन करते नजर आएंगे। यहां पर प्रशिक्षक लोगों को योग की विभिन्न क्रियाएं कराएंगे। मरीजों को दवाओं से मुक्ति दिलाने का हर संभव प्रयास करेंगे। शरीर को नियमित योग करने से होने वाले फायदों को बताएंगे। शासन ने इसके लिए एक मास्टर ट्रेनर और एक सहायक की नियुक्ति कर दी है। जल्द लोगों को योग कराते नजर आएंगे। सीएमओ डॉ सुषमा चंद्रा का कहना है कि जिला अस्पताल में योग कराने के लिए जगह उपलब्ध करा दी है। आयुष विंग में वह अपना सामान रखेंगे और खुले में जो भी इसमें शामिल होगा उसको योग कराएंगे। इसमें चाहे डॉक्टर हो या मरीज, उनके तीमारदार सभी योग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें