फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया गन्ना भुगतान न होने पर किसानों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। कोताना रोड पर किसानों की बैठक में बकाया भुगतान नहीं होने पर प्रदेश सरकार को कोसा। अपने आवास पर बैठक में ब्रजपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। गन्ने का बकाया भुगतान न होने पर किसान तंगहाल हो उठा है। इस बार प्रदेश सरकार द्वारा गन्ने का मूल्य भी नहीं बढ़ाया गया। सरकार के सभी वादे फेल हो गए। सरकार ने नवंबर तक किसानों का सारा गन्ना भुगतान दिलाने का वादा किया। किसानों ने कहा यदि प्रदेश सरकार द्वारा जल्द ही किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं कराया जाता तो वे उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इसके लिए सीधे तौर पर सरकार जिम्मेदार होगी। इसमें बलजोर सिंह आर्य, सुभाष चौबीसी, नरेश पाल सिंह, विरेंद्र पाल, ओमपाल सिंह, श्याम सिंह, ओमप्रकाश फौजी, इकबाल सिंह, भगन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें