दाहा/ दोघट (बागपत)।
कृषक सेवा सहकारी समिति, दोघट पर साधारण सभा का आयोजन किया। इसमें किसानों को 10 प्रतिशत लाभ देने का प्रस्ताव पारित किया।
समिति सभापति अनिता चौधरी की अध्यक्षता में हुई सभा में समिति का आगामी वर्ष के लिए अधिकतम दायित्व 18 करोड़ रुपये करने एवं किसानों को 10 प्रतिशत लाभ देने का प्रस्ताव पास किया। सचिव धर्मवीर सिंह ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। किसानों ने समिति पर बैंक खोलने की मांग की। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किसानों से अपील की। संचालन एडीओ योगेंद्र मलिक ने किया। इसमें कृष्णपाल शर्मा, राजीव पंवार, संजीव राठी, बिजेंद्र सिंह, रामनाथ, मनोज प्रधान, सतेंद्र पंवार, नरेंद्र, सुदर्शन गुप्ता, पवन, राममेहर शर्मा, महक सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, रामपाल सिंह, रविंद्र चौधरी, पूर्व प्रधान धर्मेंद्र राठी, गौरव राठी, सोहनबीर, ईश्वर सिंह, देशपाल, शीशपाल सिंह आदि रहे।