दोघट (बागपत)। नेताजी सुभाष चंद बोस मेमोरियल इंटर कालेज तवेला गढ़ी में यज्ञ का आयोजन किया, इसमें छात्र-छात्राओं ने आहुति देकर सुख शांति की कामना की। प्रधानाचार्य रुकपाल सिंह यादव ने बच्चों से अनुशासन में रहकर शिक्षा ग्रहण करने का आह्वान किया। यज्ञ हरपाल सिंह आर्य ने कराया। प्रशांत कुमार ने अपने पिता की पुण्य स्मृति के उपलक्ष्य में 13 बच्चों को जूते पहनाए। प्रबंधक देवेंद्र सिंह, प्रधान राजीव कुमार ने छात्रों को गर्म स्वेटर बांटे। इसमें सतीश कुमार, सुशील कुमार, अरविंद कुमार, बालिस्टर शर्मा, अंकित कुमार, सीमा छिल्लर उपस्थित रहे।