फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेंहू के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी को नाकाफी-डा महक सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। पूर्व विधायक डा. महक सिंह ने सरकार द्वारा गेहूं के समर्थन मूल्य मेें 105 रुपये की बढ़ोत्तरी को नाकाफी बताया। अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गेहूं व रबी की फसलों का 2017-2018 के लिए समर्थन मूल्य घेाषित किया है। गेहूं के न्यूनतम मूल्य में पिछले वर्ष से 105 रुपये बढ़ाकर 1735 रुपये प्रति कुुंतल से 1840 रुपये घोषित किया है। उन्होंने कहा यह समर्थन मूल्य उत्पादन लागत से कम है। जबकि बढ़ती मजदूरी, बढ़ते विद्युत दर, डीजल व कृषि यंत्रों की कीमत प्रति वर्ष बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव में समर्थन मूल्य अधिक देने की घोषणा की थी, इसके अनुसार गेहूं का समर्थन मूल्य 3300 रुपये प्रति कुंतल होना चाहिए। उन्होंने दलहन व तिलहन की फसलों के मूल्य में वृद्धि को भी नाकाफी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें