फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो अपलोड का कार्य छात्र और स्वयं सहायता समूहों से लेने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पंचायती राज निदेशक मासूम अली सरवर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि एम एक्शन सॉफ्ट मोबाइल एप पर ग्राम पंचायतों से मिलने वाली अचल परिसंपत्तियों की फोटो को एप पर अप लोड करने के लिए गांव के जागरूक व्यक्ति, भौगोलिक विभाग के विद्यार्थी जो कि स्वेच्छा से उक्त कार्य को करने हेतु इच्छुक हो तो सहयोग लिया जाएगा। इसके अलावा स्वयं सहायता समूह, टास्क फोर्स के सदस्यों से भी कार्य लिया जा सकता है। ग्राम पंचायत का मूल निवासी होना चाहिए। स्मार्ट फोन इसके लिए अनिवार्य है। उन्होंने निर्देश दिए है ऐसे इच्छुक व्यक्ति की सूची के आधार पर डीपीआरओ द्वारा नामित कराया जाए। सृजित परि संपत्तियों की फोटो अप लोड कराने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत सचिव की रहेगी। इस कार्य पर आने वाले व्यय का भुगतान 14वे वित्त आयोग के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर उपलब्ध तकनीकी एवं प्रशासनिक मद की धनराशि से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें