नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश
बड़ौत (बागपत)। 74 यूपी वाहिनी एनसीसी के कैडेटों ने मंगलवार को नगर मेें जगह-जगह नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में डॉ. दिनेश बंसल ने कहा कि हमें खाना खाने से पहले अपने हाथ धोने चाहिए। अपने घर से निकला हुआ कूड़ा आदि नियत स्थान पर ही डालना चाहिए। फल आदि खाने से पहले उन्हें अच्छी तरह साफ करके ही खाना चाहिए। आसपास गंदा पानी इकट्ठा नहीं होने देना चाहिए। बाद में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एनसीसी कैडेटों ने नगर के मुख्य मार्गों और बाद मेें दिगंबर जैन इंटर कालेज और जनता वैदिक इंटर कॉलेज मेें नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सूबेदार नरेश कुमार, हवलदार रविंद्र कुमार, विपिन, अशोक, मनोज धामा, अनिल, अरविंद, घनश्याम वर्मा, राजकुमार, प्रमेंद्र, राजेंद्र आदि रहे।