बड़ौत (बागपत)। शनिवार को नगर के पंच मुखी शिवमंदिर स्थित संस्कृत पाठशाला में शोक सभा का आयोजन किया, इसमें शुक्रवार को बड़ावद गांव निवासी ज्योतिष पं. मुकेश पाराशर के निधन शोक व्यक्त किया। पाठशाला के प्राचार्य पं. वेद प्रकाश शास्त्री ने कहा कि पं. मुकेश पाराशर ज्योतिष के प्रकांड ज्ञाता थे। वे ज्योतिषाचार्य गुरु निरंजन देव जी के शिष्य थे और उन्होंने बाल्यकाल से ही धर्मकर्म में रुचि के कारण ज्योतिष ओर पूजापाठ में पूरा जीवन लगा दिया । आचार्य पुष्पेंद्र शास्त्री ने कहा कि मुकेश पाराशर ज्योतिष के प्रकांड विद्वान थे। क्षेत्र के ज्योतिष विद्वान और संस्कृत पाठशाला के विद्यार्थियों ने मंत्रोच्चारण द्वारा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए शांति पाठ किया। इसमें आचार्य अनुज दीक्षित, आचार्य सत्यनारायण शास्त्री, पंकज जी ,राहुल शास्त्री, रवि, अरविंद मुन्ना, आदित्य ,दिनेश तिवारी, रामनारायण शास्त्री आदि रहे ।