फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रयोदशी पर जलाभिषेक शुरू, आज रात झंडा पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रयोदशी पर जलाभिषेक शुरू, आज रात झंडा पूजा
विज्ञापन

बागपत। पुरा गांव के परशु रामेश्वर महादेव मंदिर में द्वादशी पर कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। बुधवार रात दो बजकर 10 मिनट से कांवड़िए त्रयोदशी का जलाभिषेक शुरू करेंगे। बृहस्पतिवार को दिन में त्रयोदशी पर कांवड़ियों का सैलाब जलाभिषेक के लिए उमड़ेगा। चतुर्दशी का शुभ मुहुर्त बृहस्पतिवार रात 10 बजकर 45 मिनट पर है। पुरा गांव के श्री परशुरामेेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी जयभगवान शर्मा ने बताया कि बुधवार रात दो बजकर 10 मिनट से त्रयोदशी का जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। बृहस्पतिवार की रात 10 बजकर 44 मिनट तक त्रयोदशी का मुहुर्त रहेगा। इसके बाद 10 बजकर 45 मिनट पर चतुर्दशी का शुभ मुहुर्त शुरू होगा। पुरा मंदिर में झंडा पूजन की प्रक्रिया शुभ मुहुर्त से करीब एक घंटे पहले शुरू होगी। अधिकतर कांवडिए त्रयोदशी पर ही जलाभिषेक करते हैं। ऐसे में बृहस्पतिवार को दिन में भीड़ रहने की संभावना है। मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम विवेक कुमार यादव ने बताया कि पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा और सुविधा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें