बड़ौत (बागपत)। संयुक्त प्रशिक्षु मोर्चा बीटीसी के छात्रों ने मंगलवार को तहसील में प्रदर्शन किया और पीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। उनका कहना था कि प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में दो वर्षीय डिप्लोमा में प्रशिक्षण ले चुके प्रार्थी केवल विद्यालयों में ही नियुक्ति के योग्य हैं, जबकि बीएड अभ्यर्थी नई अधिसूचना से कक्षा एक से कक्षा 12 तक के छात्रों को पढ़ाने योग्य हो जाएंगे। वर्तमान में बीटीसी व डीएलएट डिप्लोमा में प्रशिक्षण ले चुके लगभग दो लाख अभ्यर्थी बेरोजगार हैं और 2019 मेें इनकी संख्या 5 लाख हो जाएगी है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा और कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में मनोज, मुलायम, अजित, आदेश, अक्षय, अंकित, मोहित, विवेक शामिल रहे।