फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढपुर का अंडरपास बन रहा जी का जंजाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढपुर का अंडरपास बन रहा जी का जंजाल
विज्ञापन


रमाला। बुढ़पुर रेलवे लाइन पर बना अंडरपास राहगिरों के लिए जी का जंजाल बन रहा है। बाइक सवारों के सामने सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। रात्रि में स्थिति बेहद खराब हो जाती है। रेलवे प्रशासन का इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं है। रेलवे विभाग द्वारा बनाए गए अंडरपास लोगों के लिए जी का जंजाल बन रहे है। अधिकांश में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुढ़पुर अंडरपास में बिना बारिश के ही पानी भरा हुआ है। बारिश के बाद तो हालत बद से बदतर हो जाते है। यहां से आने-जाने में लोगों को दिक्कत हो रही है। रात के समय में हालत खराब हो जाती है। लोगों को अन्य रास्तों से आने-जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। लोगों की शिकायत पर रेलवे विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। आशीष तोमर, अमित कुमार, प्रधान विकास तोमर, विनय, राजेंद्र, सतेंद्र ने रेल मंत्री से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें