बड़ौत (बागपत) केंद्रीय राजमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह के शिक्षक प्रतिनिधि राजीव तोमर ने जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर शिक्षकों की लंबित समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही कहा यदि दफ्तर में कोई कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त मिलता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। दोनों अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को दफ्तर में पारदर्शिता के कार्य करने का भरोसा दिया। उनके साथ विपिन कुमार ,लक्ष्मण सिंह ,दीपक नैन, प्रवेश चौ, महिपाल सिंह आदि रहे। ब्यूरो