बागपत। दिव्यांगजनों की शादी के लिए दिव्यांग पुरस्कार योजना संचालित हुई। इसके तहत शादी करने पर अनुदान मिलेगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी पारिशा ने बताया कि सरकार की ओर से दिव्यांग शादी पुरस्कार योजना संचालित है। शादी में पुरुष दिव्यांग को पंद्रह हजार रुपये और महिला दिव्यांग को बीस हजार रुपये निर्धारित किया है। यदि दोनों दंपति दिव्यांग है तो उन्हें पैंतीस हजार रुपपे की धनराशि पुरस्कार के रूप में शासन की ओर से दी जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए दिव्यांगों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ब्यूरो