फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन भुगतान न होने पर शिक्षकों ने जतायी नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन भुगतान न होने पर रोष जताया
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई की बैठक में शिक्षकों का मई माह का वेतन भुगतान न मिलने पर नाराजगी जताई गई। जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह की अध्यक्षता और संजीव के संचालन में बैठक आहुत हुई। इसमें परिक्षेत्र प्रभारी स्वराजपाल दूहन ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक की कार्यप्रणाली दोषपूर्ण होने के कारण आए दिन शिक्षकों को नियमित रूप से वेतन भुगतान के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है। इससे शिक्षकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में मूल्यांकन कार्य का भुगतान न मिलने पर नाराजगी गयी और नवनियुक्त जिला विद्यालय निरीक्षक से मिलने का निर्णय लिया गया। बैठक में वीरेंद्र सरोहा, कृष्णपाल सिंह, प्रमोद तोमर, मुकेश कुमार आदि शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें