फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में ओपीडी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला महिला अस्पताल में ओपीडी का सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके बाद डॉक्टरों ने महिला मरीजों का उपचार शुरू किया।
विज्ञापन

जिला संयुक्त चिकित्सालय में करोड़ों की लागत से महिला अस्पताल बना हुआ है। पहले दो बार इसका उद्घाटन हो चुका है, लेकिन संचालन प्राइवेट कंपनी को देने के कारण ओपीडी रोक दी । तीसरी बार मंगलवार को जिला महिला अस्पताल का सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने ओपीडी का निरीक्षण किया। महिला मरीजों को दी जाने वाली दवाओं की जांच पड़ताल की। चिकित्सकों को निर्देशित किया कि इलाज करने में कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाए। सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाह ने बताया कि प्राइवेट कंपनी जब तक अस्पताल नहीं चलाती है, तब तक उनके डॉक्टर जिला महिला अस्पताल में महिला रोगियों का उपचार करेंगे। फिलहाल ओपीडी शुरू कर दी है। फिलहाल अस्पताल में चार डॉक्टर, एक फार्मेसिस्ट सहित अन्य कर्मचारी तैनात किए हैं। पहले दिन दर्जनों रोगियों की जांच की गई। इसमें डॉ. अंजू बाला, डॉ. सुनील कुमार और फार्मेसिस्ट मुकेश शर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें