फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट एंजेल्स में मेधावियों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में सीबीएसई 12वी की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक पाने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल ने बताया कि 15 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। वहीं सारांश ने जिले को टॉप कर कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने बताया कि सारांश गोयल ने 97.8, सुरभि गुप्ता ने 97.4 अंक प्राप्त जिले में पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा प्रियांशी गुप्ता ने 95, स्वस्ति जैन ने 95.2, अंकुर मानव ने 93, स्वेता भारद्वाज ने 91.6, विभूषि गुप्ता ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल की 15 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों पर पहुंचा दिया है। सभी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसमें प्रदीप, अमित, राजेश, अनिल, लोकेश, मनोज, उमेश, राजीव, चांदनी, श्रुति, मीनाक्षी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें