बड़ौत (बागपत)।
आर्य समाज मंदिर रेलवे रोड मेें यज्ञ हुआ। इसमें आर्य जनों ने आहुति देकर राष्ट्र और समाज की समृद्धि की कामना की। यज्ञ के ब्रह्मा अंगिरस मुनि और यज्ञ मान प्रीतम सिंह वर्मा रहे। यज्ञ में डॉ. हरपाल सिंह ने कहा कि जीवन लक्ष्य प्राप्ति मेें अहंकार एक प्रबल शुत्र है। अहंकार त्याग कर ही मनुष्य पर समाज की सेवा कर सकता है। इसमें जसवीर मलिक, राजपाल आर्य, कृष्णपाल, सुरेंद्र मान, सुनील आर्य, जयप्रकाश, इंद्रपाल, हरवीर सिंह, रणजेत, राजकुमार आर्य, सुखपाल, विनोद भारद्वाज, मोहनपाल, अरूणा आर्या, गुलाब आदि रहे।