दोघट (बागपत)। गैड़बरा गांव में केंद्रीय आर्य समिति चौगामा के तत्वावधान में यज्ञ एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में यज्ञ के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर देवेंद्र आर्य, मास्टर जयदेव उपाध्याय, मास्टर मांगेराम राठी ने यज्ञ कराया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रहीसुद्दीन बोपुरा ने कहा कि यज्ञ हमें आपस में प्रेम सिखाता है। यज्ञ से समाज को बहुत बड़ा लाभ होता है। प्रधानाचार्य रूकुमपाल सिंह यादव ने कहा कि ऋषियों ने 16 संस्कार मनुष्य के जीवन के लिए बनाए थे, लेकिन आज तक इस दौड़ में जन्मदिन और विवाद की वर्ष गांठ भी बनानी चाहिए। इसमें मांगेराम राठी, कृष्ण कुमार, केनरा बैंक दाहा के शाखा प्रबंधक शील कुमार गौतम, बैंक अधिकारी संजीव कुमार तोमर, देवेंद्र प्रधान, आनंद छिल्लर, वीरेंद्र राणा, ब्रजपाल राणा, वेद भरत, बिजेंद्र प्रधान, मास्टर राम कुमार, राजेंद्र राणा, सविता आर्या, प्रेमपाल सिंह, सत्यवीर राणा, तेजपाल राणा, निरंकार शास्त्री, नरेंद्र धनौरा, बिल्लू राणा आदि रहे।