बागपत। सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल से एक को हायर सेंटर रेफर किया।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गौरीपुर मोड़ के पास सड़क किनारे खड़े परिवार को रोडवेज बस ने साइड मार दी। हादसे में खामपुर लुहारी निवासी बिलकेश पत्नी अयूब, उसकी बेटी हिना और बेटा आश मोहम्मद घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक बस को लेकर भाग निकला। लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं खेकड़ा पाठशाला के पास दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रोडवेज बस का टायर फटने से बस में सवार यात्री भोपाल सिंह पुत्र मंगत राम निवासी डिंडू खेड़ा जनपद शामली, विवेक निवासी दिल्ली घायल हो गए। दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल से भोपाल को हायर सेंटर भेजा।