बागपत। सूचना न देने पर सूचना आयोग ने एडीएम और डीपीओ बागपत, डीएसपी बुलंदशहर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। बाल संरक्षण कार्यकर्ता एडवोकेट पवन तिवारी ने विभिन्न बिंदुओं पर सूचना मांगी थी। उक्त अफसरों ने सूचना नहीं दी, इसके बाद आयोग में अपील की। इसके बाद तीनों अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। पवन तिवारी ने बताया कि सूचना न देने के लिए कौन-कौन अधिकारी और कर्मचारी जिम्मेदार हैं, इसका भी स्पष्टीकरण मांगा है।