बागपत। एसपीआरसी एकेडमी के मैदान पर क्रिकेट खिलाड़ियों के ट्रायल लिए गए। 12 मई से बागपत प्रीमियर लीग (बीपीएल) का आयोजन कराया जाएगा। लीग के चेयरमैन भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि रविवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर ट्रायल में 48 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। दूसरा ट्रायल नौ मई को बड़ौत स्थित शाहमल क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर होगा।