बड़ौत (बागपत)। सामान्य प्रजाति का गन्ना नहीं खरीदने पर 12 गांव के किसानों ने मलकपुर मिल पर प्रदर्शन कर धरना दिया, सूचना देने के बाद भी कोई अधिकारी धरना स्थल पर नहीं पहुंचा । इस कारण धरना स्थल पर देर शाम तक हंगामे की स्थिति बनी रही। बाद मेें मिल के वरिष्ठ अधिकारियों से आंदोलनकारियों की बातचीत हुई, तब जाकर धरना समाप्त हुआ। इस अवसर पर हरेंद्र सोलंकी, राजू तोमर सिरसली, मनोज, प्रवीण, आदित्य, रणवीर, रामपाल, अक्षय मलिक, जयभगवान, पप्पू, प्रेमपाल, सुधीर आदि रहे।