बागपत। संपूर्ण समाधान दिवस तहसील बागपत में सीडीओ चांदनी सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विद्युत, चकरोड, पेयजल, सरकारी और आम रास्तों पर अवैध कब्जे, बिजली संबंधित 16 शिकायर्तें आइं। इनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण किया। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को समय पर सभी शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसमें एसडीएम विवेक कुमार यादव, तहसीलदार राज बहादुर सिंह, बीडीओ अमित कुमार सहित संबंधित विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।