चांदीनगर (बागपत)।
रटौल के जिला पंचायत सदस्य मुबस्सिर चौधरी के आवास पर बैठक में तिगरी पुलिया पर युवक से मारपीट के मामले में ग्रामीणों से शांति बनाने की अपील की।
वक्ताओं ने कहा कि सोमवार को तिगरी पुलिया के पास रटौल गांव के युवक रहीस की कुछ युवकों ने पिटाई कर दी थी, जिसके बाद दो संप्रदाय के लोगों की बीच तनाव बना हुआ है। मुबस्सिर चौधरी ने कहा कि सभी मुस्लिम भाई शांत रहे। हिंदू और मुस्लिम सब भाई-भाई हैं। अगर कोई हिंदू और मुस्लिमों की एकता को भंग करने की कोशिश करेगा तो उसको बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि होली रंगों का त्योहार है। हम सबको इसे मिलकर मनाना चाहिए। रटौल गांव हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है, जिसे कोई खत्म नहीं कर सकता। बैठक में मास्टर रियासत, यासीन, मोबिन, नईम, मुसाहिद, शाहिद, शमशाद, अफसर, शोएब, मुजक्किर आदि रहे। े