फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, करीब छह लाख रुपये वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रविवार को विद्युत निगम के सभी कैश काउंटर खुले रहे। बागपत और खेकड़ा क्षेत्र में करीब छह लाख रुपये की वसूली की । सभी अवकाश के दिनों में कैश काउंटर खुले रहेेंगे। अधीक्षक अभियंता रामवीर सिंह ने बताया कि बकायेदारों से बिजली का बिल वसूली के लिए अवकाश के दिनों में भी अमीना सराय, उपखंड कार्यालय पाठशाला रोड खेकड़ा, अग्रवाल मंडी टटीरी, सुन्हैडा, उपकेंद्र बुढ़ेढ़ा, सरूरपुर कलां, उपखंड कार्यालय बागपत, अधिशासी अभियंता कार्यालय मेरठ रोड पर कैश काउंटर खुले रहेंगे। इसके अलावा अन्य अवकाश के दिनों में दुल्हैंडी को छोड़कर कैश काउंटर खुले रहेंगे। एसडीओ विकल्प महेश ने बताया कि टीम ने रविवार को निवाड़ा गांव में 18 बकाएदारों के कनेक्शन काटे है, जिन पर करीब 3.50 लाख रुपये बकाया है। इसके अलावा बागपत में 14 बकाएदारों के कनेक्शन काटे, जिन पर 4.30 लाख रुपये बकाया है। उन्होंने बताया कि रविवार को टाउन से 1.70 लाख रुपये की वसूली की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें