आर्य समाज का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ
बड़ौत (बागपत)। बावली रोड स्थित दयानंद बाल विद्या मंदिर में रविवार को आर्य समाज का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव शुरू किया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. ओमवीर सिंह, प्रीतम सिंह वर्मा, स्कूल के संचालक राजकुमार और प्रधानाचार्य विनोद भारद्वाज ने दीप जलाकर किया। सर्वप्रथम यज्ञ हुआ। यज्ञ के ब्रह्मा समर भानू, यज्ञमान तेजपाल सिंह रहे। पंडित हरिशंकर अग्निहोत्री ने वेदों की वाणी को अपने ओजस्वी शब्दों से प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि कर्मों का आधार पर सब निर्भर है, इसलिए हमें अच्छे कर्म करने चाहिए। भजनोपदेशक प्रियंका आर्य ने आर्य होने होने अर्थ समझाया और अपने भजनों के माध्यम से समाज को जागरूक किया। डा. ओमवीर सिंह ने योग में सूक्ष्म क्रियाएं ताड़ासन, मकर आसन, कोण आसन का अभ्यास कराया। समारोह में स्कूल के मेधावियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसमें श्रीपाल आर्य, चरण सिंह, सत्यपाल पथौलिया, चौधरी हरवीर सिंह, अग्निरस मुनि, जसवीर मलिक, प्रधानाचार्य विनोद, राज कुमार आर्य, सहंसर पाल, प्रिया, प्रिंयका, रश्मि, विशाखा, रितु शर्मा, सीमा शर्मा आदि का योगदान रहा।