बुढ़ाना। तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर अटेरना में शुक्रवार से एक सप्ताह तक चलने वाली भागवत कथा का शुुभारंभ हुआ। कथा के शुभारंभ से पहले गांव की महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। महिलाओं की यह कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होकर वापस श्री प्यारे जी महाराज के मंदिर में समाप्त हुई। शास्त्री जोगेंद्र पंडित ने विधि विधान के साथ भागवत कथा का शुभारंभ किया। महंत सूर्य देव ने प्यारे जी महाराज की कथा का वर्णन किया।