बड़ौत (बागपत)।
प्राथमिक विद्यालय नंबर एक छछरपुर मेें शनिवार को ग्राम प्रधान ने स्कूली बच्चों को सर्दी से बचने के लिए गर्म कपडे़ और जूते बांटे।
कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान अनिल कुमार एडवोकेट ने किया। प्रधान ने विद्यालय मेें तैनात शिक्षकों से प्रत्येक बच्चों की शिक्षा पर गहनता से ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने कहा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य मेें अध्यापक की अहम भूमिका होती है। ग्राम प्रधान अनिल कुमार एडवोकेट ने बच्चों को गर्म कपड़े और जूते बांटे। संचालन शिक्षक प्रदीप तोमर ने किया। इसमेें कमल, जितेंद्र राठी, प्रमोद का सहयोग रहा।