फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्खनन जारी, नहीं मिली कोई बड़ी सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

महाभारतकालीन बताए जाने वाली लाखा मंडप टीले के निकट हिंडन नदी के किनारे पुरातत्व विभाग की ओर से उत्खनन का कार्य शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा।
इस दौरान उन्हेें अभी तक कोई बड़ी सफलता नहीं मिली। वहीं, उत्खनन की सूचना पर क्षेत्र के लोगों की भीड़ मौके पर बढ़ने लगी है। उल्लेखनीय है कि पुरातत्व संस्थान के निदेशक डा. एसके मंजुल के नेतृत्व में उत्खनन का यह कार्य चल रहा है। शनिवार को भी सुबह होते ही मजदूर खुदाई के कार्य में जुट गए थे। टीम द्वारा जिस जगह को चयनित किया गया, वहीं पर मजदूरों को खुदाई के लिए लगाया गया है। हालांकि कई दिन बीत जाने के बाद भी टीम के हाथ कोई खास वस्तु नहीं मिली है। वहीं, बाहरी लोगों के लिए उत्खनन कार्य क्षेत्र में जाने पर प्रतिबंध लगा रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें