फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति धार्मिक स्थलों पर नहीं बजेंगे लाउड स्पीकर : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और एसपी जयप्रकाश ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर बिना अनुमति से लाउड स्पीकर नहीं लगेंगे। शनिवार को कैंप कार्यालय में डीएम ने एसडीएम और सीओ की बैठक लेते हुए अवगत कराया कि हाई कोर्ट ने आदेश जारी किए धार्मिक स्थलों में बिना अनुमति के लाउड स्पीकर नहीं बजेंगे। कहीं भी हाईकोर्ट का आदेश का उल्लंघन होता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके लिए सभी एसडीएम और सीओ निगरानी रखेंगे। आदेशों का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। डीएम ने कहा कि 15 जनवरी तक समिति के लिए इसके लिए अनुमति संबंधित एसडीएम या एडीएम से लेंगे। बिना अनुमति के धार्मिक कार्यों को नहीं होने दिया जाएगा एडीएम लोकपाल सिंह, एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव, बड़ौत एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, खेकड़ा एसडीएम आशीष कुमार, सीओ संजीव सुमन, सीओ वंदना शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें