फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवानों को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पहलवानों को सम्मानित किया
विज्ञापन

छपरौली (बागपत) ।
ककौर गांव में स्थित बादल सिंह व्यायामशाला का वार्षिकोत्सव समारोह बुधवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि आज बागपत जनपद के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे है। जो हम सभी के लिये गौरव की बात है। खिलाड़ी के लिए खेलों में उत्तम प्रदर्शन के साथ शिक्षा एवं देश भक्ति भी उतनी ही महत्त्वपूर्ण है जितना महत्त्वपूर्ण मेडल है। व्यायामशाला के सभी पहलवानों को आयोजक कमेटी द्वारा यूनिफार्म व बादाम देकर प्रोत्साहित किया। समारोह में पहुँचे अतिथियों में समाज सेवी आर. आर. डी उपाध्याय, सुरेंद्र चौहान तुगाना, विजेंद्र सिंह, विवेक मलिक और ओमबीर सिहं को स्मृति चिन्ह व शाल देकर सम्मानित किया । समाज सेवी आर. आर. डी उपाध्याय व सुरेंद्र चौहान तुगाना ने आयोजकों को पौधे भेंट किए। समारोह की अध्यक्षता सुरेंद्र चौहान तुगाना ने और संचालन सुनिल आर्य ने किया। समारोह में रणवीर सरोहा, जसवंत सिह, कोच संदीप पहलवान, त्रिदेव, अक्षित, सुमित, रामफल उपाध्याय, विशाल, अन्नू, सत्तार, यासीन, प्रदीप निरंकार, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें