बड़ौत (बागपत)।
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में वित्तीय वर्ष 2017-18 का पुनरीक्षित बजट पारित किया । इसमें आय-व्यय के बाद 54.53 लाख रुपये का लाभ होगा।
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष दुष्यंत तोमर उर्फ अमित राणा की अध्यक्षता और अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी के संचालन में हुई बोर्ड बैठक में पुनरीक्षित बजट में प्रारंभिक अवशेष 5.38 करोड़ रुपये है। जबकि प्रस्तावित आय का प्रावधान 40.51 करोड़ रुपये का रखा है। कुल धनराशि 45.90 करोड़ रुपये पर प्रस्तावित व्यय 45.36 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा। इससे 54.53 लाख रुपये का लाभ होगा। पुनरीक्षित बजट 2017-18 घाटे का नहीं है। प्रस्तावित व्यय से आय अधिक है और बजट संतुलित है। उल्लेखनीय है कि जिन शीर्षकों में आय-व्यय का प्रावधान बढ़ाया या घटाया है, इसका कारण भी स्पष्ट कर दिया। वर्ष 2017-18 में पालिका परिषद की आय के रूप में निजी श्रोत से 9.59 करोड़ रुपये, आदर्श नगर योजना, स्वच्छ भारत मिशन व अमृत योजना, नया सवेरा विकास योजना में 11 करोड़ रुपये, 14वें वित्तीय आयोग, राज्य वित्त आयोग, अनुदानों के रूप में 19.91 करोड़ रुपये आय होने की संभावना है। बजट में सड़कों की मरम्मत, जल कल रख रखाव, पथ प्रकाश व्यवस्था, सफाई व्यवस्था व अन्य कार्यों पर व्यय किया जाएगा। नई सड़कों का निर्माण भी होगा। इस अवसर पर जेई कार्मेंद्र सिंह, संजीव कुमार, कपिल वशिष्ठ, पोपिन कुमार व सभासदों में शीला, प्रवीन, हरेंद्र तोमर, कालू राम रूहेला, जीत सिंह कश्यप, सरिता जैन, इरफान मलिक, मेहरबान, रेणू तोमर, त्रिवेंद्र, नगेंद्र तोमर, सविता चौहान, कविता, अमित राठी, रीना, आशा देवी, रहीमुद्दीन, नरेंद्र सिंह, प्रताप चौहान, ललित जैन, सोराज सिंह, सबाना, जाहिदा, अबुल हसन, अनुज जैन समेत सभासद रहे।