चांदीनगर (बागपत)। वन विभाग की अदूरदर्शिता के चलते सहवानपुर के जंगल में हजारों रुपये कीमत पर पेड़ सूख गए हैं।
हर वर्ष शासन से जिले में पौधरोपण करने का लक्ष्य मिलता है। सभी विभागों को पौध लगाने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर दिया जाता है। वन विभाग विभाग भी पौधरोपण करता है। चालू वित्तीय वर्ष में सहवानपुर के जंगल में वन विभाग ने 14 हजार पौधे। । देखरेख के अभाव में आधे से अधिक पेड़ सूख गए हैं। सूत्रों के अनुसार पौध रोपण के बाद न तो पेड़ों में पानी दिया गया और न ही देखभाल की गई। सूत्रों के अनुसार विभाग के पास पौधों के पानी देने और ध्यान रखने का बजट नहीं मिलता है। इस कारण विभाग के कर्मचारी और अफसर ही पेड़ का ध्यान नहीं देते हैं। एडीएम लोकपाल सिंह ने कहा यदि पौधे अगर सूख गए है तो यह गंभीर प्रकरण। इसकी जांच कराई जाएगी। दूसरी तरफ बागपत रेंज के वन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पौधों की सिंचाई के लिए मजदूरों को भुगतान नहीं हो पा रहा है। इस कारण पौधों की सिंचाई नहीं करवा पाएं। जल्द मजदूरों को भेजकर जो बचे हुए पौधे है उनकी सिंचाई कराई जाएगी।