फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काव्य पाठ प्रतियोगिता में बढचढ कर भाग लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जैन स्थानवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया । इसमें राशि भारद्वाज प्रथम रही।
कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अनिता जैन और डॉ. प्रविता खत्री ने दीप जला कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमें छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण, कन्या भ्रूण हत्या, शाकाहार, आधुनिकता, बेटी-मां के जीवन पर प्रकाश, सदाचार आदि पर अपने भाव प्रस्तुत कर कविताएं प्रस्तुत कीं। निर्णायक मंडल में डॉ. अनिता जैन और डॉ. मंजु शर्मा रही। निर्णायक मंडल ने प्रतियोगिता में बीए प्रथम की राशि भारद्वाज को प्रथम, बीए तृतीय की श्वेता शर्मा को द्वितीय और बीए प्रथम की साईस्ता को तृतीय स्थान दिया। संचालन डॉ. श्वेता जैन ने किया। इसके आयोजन डॉ. रोमा, सीमा जैन, डॉ. वंदना, राजेश कुमार, राकेश जैन, अक्षत कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें