अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर स्थित तौल केंद्र सी का बागपत शुगर मिल के चेयरमैन वीरेंद्र राणा ने फीता काटकर किया। पहले गन्ना लेकर पहुंचे किसान का तौल कराई। उन्होंने कहा किसानों को तौल शुरू होने से लाभ मिलेगा। इस दौरान सतवीर, ओमपाल, शिवकुमार, जयकिशन, देवेंद्र, ओमबीर, जितेंद्र, हरपाल आदि मौजूद रहे। दूसरी तरफ आज से रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना मिल में पहुंचना शुरू हो गया है। इससे किसानों में खुशी की लहर है।