फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाल्मीकि समाज ने किया नपा अध्यक्ष का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। पट्टी मेहर स्थित घास मंडी में महर्षि वाल्मीकि जन सेवा समिति की ओर से शनिवार को नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष दुष्यंत तोमर उर्फ अमित राणा का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि सभी का आभार व्यक्त किया और नगर में चहुमुखी विकास कराने का वादा किया। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के लोगों को सम्मान दिया जाएगा। नगर पालिका में रुके हुए विकास कार्यों को तेजी से कराया जाएगा। इस मौके पर वाल्मीकि समाज ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनिल कुमार, भाजपा के मोहन वेदी का भी स्वागत किया गया। संचालन भाजपा के नगर महामंत्री आत्माराम ने किया। इसमें सलेक चंद, कपिल, राजकुमार, राजेंद्र गहलौत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें