बागपत। प्रशासन ने पीड़ितों को रात में ही दो-दो लाख रुपये की राहत राशि के चेक वितरित कराए। एसडीएम खेकड़ा अजय उपाध्याय ने लेखपालों को बुलाकर राहत राशि के चेक बंटवाए गए। अधिकतर पीड़ितों को रात में ही चेक बंटवा दिए गए हैं। डीएम भवानी सिंह खंगारौत का कहना है कि पांच लाख के चेक भी जल्द ही बंटवाए जाएंगे।