बड़ौत (बागपत)।
एसडीएम और सीओ ने एंटी भू-माफिया टीम की बैठक ली और सभी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया जिन विभागों की जमीन पर अवैध कब्जा है उन्हें हटवाया जाए।
एंटी भू-माफिया बैठक में एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, सीओ रामानंद कुशवाहा ने बैठक ली और शासन के निर्देशानुसार जिन विभागों की जमीन पर अवैध कब्जे हैं। उन्हें तत्परता से हटाया जाए। यदि कब्जा न हटाए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया वे इस मामले में तत्परता बरते और ईमानदारी से जहां-जहां कब्जे हैं, उन्हें सख्ती से हटवाए। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव, थानाध्यक्ष दोघट चितवन सिंह, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग, एक्सईएन सिंचाई विभाग व नगर पंचायत के पदाधिकारी मौजूद रहे।