भाजपा की नीतियों के खिलाफ चलाएंगे अभियान
बागपत। सपा कार्यालय में बुधवार को कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा पांच अगस्त को जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई जाएगी। इसके अलावा नौ अगस्त को भाजपा की नीतियों के खिलाफ देश बचाओ, देश बनाओ अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों की समस्याएं हल करने के लिए अभियान चलाने और संगठन को मजबूत करने की अपील की। इसमें पूर्व मंत्री ओमबीर सिंह तोमर, अर्जुन अवार्डी पहलवान शौकेंद्र तोमर, डॉ. शकील अहमद, राजेंद्र यादव, सुरेंद्र पंवार, नूर मोहम्मद, आदिल सोलंकी, ललित जैन, रामपाल पंवार, राजीव प्रधान आदि मौजूद रहे।