बड़ौत (बागपत)। डीएम के आदेश पर एसडीएम दर्शन सिंह निगम ने शनिवार को हसनपुर जिवानी, जिवाना-जिवानी, कासिमपुर खेड़ी, प्राथमिक पाठशाला नंबर एक और दो बिराल आदि गांवों में प्राइमरी स्कूलों का निरीक्षण किया। वहां पर शिक्षक पूरे पाए गए। बच्चों की उपस्थित 60 प्रतिशत मिली। लेकिन, अधिकांश बच्चे बिन ड्रेस में पाए गए। वहीं, जब बच्चों से पांच और 11 का पहाड़ा पूछा तो वे पहाड़ा नहीं सुना पाए। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई और शिक्षकों को शिक्षण में सुधार के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि वे निरीक्षण की रिपोर्ट डीएम को भेजेंगे।