बड़ौत (बागपत)।
तोमर क्लासेज ऑफ मैथमैटिक्स कैनाल रोड पर बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमेें बीएससी में सर्वोच्च स्थान पाने वाले मेधावियों को सम्मानित किया।
इस समारोह का शुभारंभ डायरेक्टर संजीव सर ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा युवाओं को खेलकूद के साथ-साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देना चाहिए, क्योंकि युवा सरकारी नौकरियों मेें शारीरिक प्रशिक्षण में तो आसानी से पास हो जाते है, लेकिन जब लिखित परीक्षा कराई जाती है तो अधिकांश अभ्यर्थी परीक्षा को उत्तीर्ण नहीं कर पाते। उन्होंने कहा दुनिया मेें सब कुछ एक-दूसरे के साथ बांटा जा सकता है, लेकिन शिक्षा किसी के साथ नहीं बांटी जा सकी। उन्होंने बताया एकेडमी में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने बीएससी फाइनल मेें सर्वोच्च अंक प्राप्त कर एकेडमी का नाम जनपद मेें रोशन किया है। उन्होंने बीएससी फाइनल ईयर में 83 प्रतिशत अंक प्राप्त करने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले श्रीकांत, 78 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली नेहा और 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली राशि को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बड़ौत मेडिसिटी हास्पिटल के डॉ. शोभित तोमर, रिया, एकता, वेदिका, साक्षी, रूपा, ज्योति, सौरभ, सुमित आदि रहे।