फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे कॉलेज पॉलीटेक्निक में किया गया वृक्षारोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। वन महोत्सव के तहत दिगंबर जैन पॉलीटेक्निक में सोमवार को पौधरोपण किया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि वन क्षेत्राधिकारी राजपाल, वन रक्षक सुनील शर्मा, प्रधानाचार्य राजेश जैन व मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह ने कहा पेड़ों का अंधाधुंध अवैध कटान होने से पर्यावरण बिगड़ रहा है। इस दौरान कॉलेज परिसर में गुलमोहर, कंजी, कचनार, आवला, पिलखन के पौधे रोपित किए। वन रक्षक सुनील शर्मा ने बताया वन महोत्सव सात जुलाई तक चलेगा। इसमें वन दरोगा साधुराम, विकास, मनोज, संजीव, विनोद, अमित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें