कोरी जाति के प्रमाणपत्र न बनने पर तहसील पर प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)।
भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन कर जाति प्रमाणपत्र बनाने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
शुक्रवार को काफी संख्या में कोरी जाति के हिंदू जुलाहों से जुड़े लोग तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा जनपद बागपत में कोरी जाति के प्रमाण पत्र बनाने में लेखपाल आनाकानी कर रहे हैं, जबकि हिंदू जुलाहा कोरी जाति के हैं। सरकार द्वारा प्रमाण पत्र जारी करने के आदेश भी दिए हैं। मेरठ मंडल में कोरी जाति के हिंदू जुलाहा को 1976 से अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जाति किए हैं। हाल में ही प्रमुख सचिव ने निर्देश भी जारी किए, लेकिन प्रमाण पत्र नहीं बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बाद में एसडीएम को ज्ञापन देकर प्रमाणपत्र जारी करने की मांग की। इसमें गुलबीर सिंह, रामपाल सिंह, नत्थू सिंह, इंद्रपाल, नरेंद्र, जयपाल, कंवर पाल, राजवीरी, सुरेश, प्रेम सिंह, अमरपाल आदि रहे।