रेलवे कर्मियों का स्टेशन पर प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)। विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को रेलवे कर्मियों ने रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा शीघ्र समस्या हल नहीं हुई तो आंदोलन होगा। मंगलवार को रेलवे कर्मचारी ऑल इंडिया रेलवे मेस फेडरेशन के आह्वान पर स्टेशन अधीक्षक पीके बोस के नेतृत्व में कर्मी एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। पीके बोस ने कहा किसी भी कीमत पर संघ के सदस्यों का शोषण बर्दास्त नहीं होगा। उन्होंने कहा संघ के सदस्यों के हकों के लिए आंदोलन किया जा रहा है और जब तक एक-एक कर्मचारी की समस्या का समाधान नहीं हो जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने बताया भारत सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों जैसे कर्मचारियों के वेतन मान में विसंगतियां मकान किराया, भत्ता यात्रा व अन्य भत्ते न देने के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। इसमें आरएमयू शामली शाखा के सदस्यों ने भाग लिया। इसकी अध्यक्षता टीआर यादव ने की। संचालन पीके बोस ने किया। इसमें सुदेशपाल, पीसी व्यास, संतोष कुमार, जगदीश गुप्ता, राहुल, रविंद्र, सोनू कुमार, अभय सिंह, सुमन आदि रहे।