बागपत। जिला प्रशासन ने शुक्रवार को भूकंप व आग लगने जैसी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए विकास भवन परिसर में मॉकड्रिल की। कार्यालय परिसर में अग्निशमन विभाग, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम ने आग लगने पर 14 लोगों का रेस्क्यू कर बाहर निकालने का अभ्यास किया।
मॉकड्रिल में भूकंप की सूचना पर एडीएम पंकज वर्मा, एसडीएम अविनाश त्रिपाठी, ज्योति शर्मा, निकेत वर्मा, सीओ हरीश भदौरिया के साथ अग्निशमन विभाग, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व स्वास्थ्य विभाग की टीम विकास भवन में पहुंची। जहां आग भी लगने की सूचना थी तो वहां कार्यालय के अंदर फंसे 14 लोगों को सभी ने मिलकर बाहर निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।
उन सभी का उपचार कराया गया तो वहां एंबुलेंस में कुछ देरी भी हुई। इसके बाद वहां लगी आग को दमकल विभाग की टीम ने बुझाया और लोगों को वहां से दूर किया। इस दौरान एनडीआरएफ गाजियाबाद से श्रीकांत महाली, एसडीआरएफ लखनऊ से बृजेश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र सक्सेना, वरिष्ठ कोषाधिकारी मनीष कुमार सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ़ विभाष राजपूत, सीएफओ अमरेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।