बड़ौत (बागपत)। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत बनाने पर बल दिया। इसकी अध्यक्षता अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नरेश बाल्मीकि ने की। संचालन मनोज जैन ने किया। इसमें शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा और राममेहर छवि ने कहा कि कांग्रेस हर वर्ग की पार्टी है। इसमें रामनिवास, सत्यपाल, सत्येंद्र, राकेश, राजपाल शर्मा, नरेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, सईद अहमद, शहनाज, शिवकुमार आदि रहे।