खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के बड़ागांव स्थित जैन मंदिर में एमएम डिग्री कॉलेज के रासेयो शिविर में बुधवार को छात्र और छात्राओं ने मंदिर परिसर सफाई अभियान चलाकर सफाई की। शिविर के द्वितीय सत्र में छात्र व छात्राओं ने गांव में पहुंच ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूकता किया और अपने बच्चों को स्कूल में भेजकर शिक्षित करने को कहा। साथ ही सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाकर गांव को हरा भरा बनाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शैलेंद्र सिंह और स्वाति सिंह ने योजना की जानकारी दी। इस दौरान डॉ. देवेश शुक्ला, डॉ. ब्रिजेश राठी, डॉ. उदयभान द्विवेदी, सौरभ शर्मा आदि मौजूद रहे।